Isaiah 43:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere liye homabaali karane ko too memne naheen laya aur n melabaali chaddhakar meree mahima kee haai. dek, maain ne annabali chaddhane kee kaattnai seva tujh se naheen karai, n tujh se dhoop lekar tujhe thka diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लोग भेड़ की अपनी बलियाँ मेरे पास नहीं लाये। तुमने मेरा मान नहीं रखा। तुमने मुझे बलियाँ नहीं अर्पित कीं। मुझे अन्न बलियाँ अर्पित करने के लिए मैं तुम पर ज़ोर नहीं डालता। तुम मेरे लिए धूप जलाते—जलाते थक जाओ, इसके लिए मैं तुम पर दबाव नहीं डालता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने अपनी भेड़ें मुझे अग्नि-बलि में नहीं चढ़ाई; तूने बलि चढ़ाकर मेरा सम्मान नहीं किया। मैंने तुझे इतनी बलि चढ़ाने को नहीं कहा था, कि वह तेरे ऊपर बोझ बन जाए! मैंने तुझे इतना धूप-द्रव्य जलाने का आदेश नहीं दिया था कि तू कष्ट में पड़ जाए!
Hindi Bible HHBD
मेरे लिये होमबलि करने को तू मेम्ने नहीं लाया और न मेलबलि चढ़ाकर मेरी महिमा की है। देख, मैं ने अन्नबलि चढ़ाने की कठिन सेवा तुझ से नहीं कराई, न तुझ से धूप लेकर तुझे थका दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे लिये होमबलि करने को तू मेम्ने नहीं लाया और न मेलबलि चढ़ाकर मेरी महिमा की है। देख, मैं ने अन्नबलि चढ़ाने की कठिन सेवा तुझ से नहीं कराई, न तुझ से धूप लेकर तुझे थका दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
होमबलि के लिए अलग की गई भेड़ को तुम मेरे पास नहीं लाए, अपनी बलि के द्वारा तुमने मेरा आदर नहीं किया. बलि चढ़ाने के लिए मैंने नहीं कहा न ही धूप चढ़ाने के लिए मेरी इच्छा तुम पर बोझ बढ़ाने के लिए थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे लिये होमबलि करने को तू मेम्ने नहीं लाया और न मेलबलि चढ़ाकर मेरी महिमा की है। देख, मैंने अन्नबलि चढ़ाने की कठिन सेवा तुझ से नहीं कराई, न तुझ से धूप लेकर तुझे थका दिया है।