Isaiah 44:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, usake sab sanagiyon ko to laajjait hona padega, kareegar to manushy hee haai ve sab ke sab ikatthe hokar khde hon ve dr jaaenge ve sab ke sab laajjait honge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन देवताओं को कारीगरों ने गढ़ा है और वे कारीगर तो मात्र मनुष्य हैं, न कि देवता। यदि वे सभी लोग एकजुट हो पंक्ति में आयें और इन बातों पर विचार विनिमय करें तो वे सभी लज्जित होंगे और डर जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूर्तिकार के सहयोगी भी लज्जित होंगे, कारीगर तो मनुष्य ही हैं। सब कारीगर एकत्र हों। वे मेरे सम्मुख खड़े हों। मैं उनको आतंकित करूंगा, वे सबके सब लज्जित होंगे।
Hindi Bible HHBD
देख, उसके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही है; वे सब के सब इकट्ठे होकर खड़े हों; वे डर जाएंगे; वे सब के सब लज्जित होंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, उनके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही हैं; वे सब के सब इकट्ठे होकर खड़े हों; वे डर जाएँगे; वे सब के सब लज्जित होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देख उसके सभी साथियों को लज्जा का सामना करना पड़ेगा; क्योंकि शिल्पकार स्वयं मनुष्य है. अच्छा होगा कि वे सभी एक साथ खड़े हो जाएं तो डर जाएंगे; वे सभी एक साथ लज्जित किए जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, उसके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही है; वे सब के सब इकट्ठे होकर खड़े हों; वे डर जाएँगे; वे सब के सब लज्जित होंगे।