Isaiah 44:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake bache huae bhag ko lekar vah aek devata arthata aek moorat usaka aek bhag to vah ag men jalata aur doosare bhag se mans pakakar khata haai, vah mans boonakar trapt hota fir tapakar kahata haai, aha, maain garma ho gaya, maain ne ag dekhee haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वही मनुष्य आधी लकड़ी को आग में जला देता है और उस आग पर माँस पका कर भर पेट खाता है और फिर अपने आप को गरमाने के लिए मनुष्य उसी लकड़ी को जलाता है और फिर वही कहता है, “बहुत अच्छे! अब मैं गरम हूँ और इस आग की लपटों को देख सकता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों देवदार की आधी लकड़ी वह आग में जलाता है, और उससे वह मांस पकाता, मांस को भूंजता, उसको खाता और सन्‍तुष्‍ट होता है। वह लकड़ी जलाकर आग तापता, और यह कहता है, ‘अहा! शरीर में गर्मी आ गई। मैंने आग ताप ली।’
Hindi Bible HHBD
और उसके बचे हुए भाग को लेकर वह एक देवता अर्थात् एक मूरत उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से मांस पकाकर खाता है, वह मांस भूनकर तृप्त होता; फिर तपाकर कहता है, अहा, मैं गर्म हो गया, मैं ने आग देखी है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से मांस पकाकर खाता है, वह मांस भूनकर तृप्‍त होता; फिर तापकर कहता है, “अहा, मैं गर्म हो गया, मैं ने आग देखी है!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसका आधा तो जला देता है; जिस आधे पर उसने अपना भोजन बनाया, मांस को पकाता, जिससे उसकी भूख मिटाये. “इसी आग से उसने अपने लिए गर्मी भी पायी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से माँस पकाकर खाता है, वह माँस भूनकर तृप्त होता; फिर तापकर कहता है, “अहा, मैं गर्म हो गया, मैंने आग देखी है!”