Isaiah 44:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he yakoob, he israael, in baton ko smaran kar, too mera das haai, maain ne tujhe racha haai he israael, too mera das haai, maain tujh ko n bisaraunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हे याकूब, ये बातें याद रख! इस्राएल, याद रख कि तू मेरा सेवक है। मैंने तुझे बनाया। तू मेरा सेवक है। इसलिए इस्राएल, मैं तुझको नहीं भूलाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ याकूब, ओ इस्राएल! ये बातें स्‍मरण रख, क्‍योंकि तू मेरा सेवक है। मैंने तुझे गढ़ा है, तू मेरा सेवक है। ओ इस्राएल, मैं तुझे कभी नहीं भूलूंगा।
Hindi Bible HHBD
हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैं ने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझ को न बिसराऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैं ने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझ को न भूलूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे याकोब, हे इस्राएल, इन सब बातों को याद कर, क्योंकि तुम तो मेरे सेवक हो. मैंने तुम्हारी रचना की है; हे इस्राएल, यह हो नहीं सकता कि मैं तुम्हें भूल जाऊं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैंने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझको न भूलूँगा।