Isaiah 44:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain jootte logon ke kahe huae chinhon ko vyarth kar deta aur bhavee kahanevalon ko bavala kar deta hoon jo buaddhmaianon ko peechhe hatta deta aur unakee paanditai ko moorkhta banata hoon
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
झूठे नबी शगुन दिखाया करते हैं किन्तु यहोवा दर्शाता है कि उनके शगुन झूठे हैं। जो लोग जादू टोना कर के भविष्य बताते हैं, यहोवा उन्हें मूर्ख सिद्ध करेगा। यहोवा तथाकथित बुद्धिमान मनुष्यों तक को भ्रम में डाल देता है। वे सोचते हैं कि वे बहुत कुछ जानते हैं किन्तु यहोवा उन्हें ऐसा बना देता है कि वे मूर्ख दिखाई दें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं मिथ्याविचारकों के शकुन-विचार व्यर्थ कर देता हूं; भविष्य बतानेवालों को मूर्ख सिद्ध करता हूं; बुद्धिमान कहलानेवालों की मूर्खता प्रकट करता हूं, उनके ज्ञान को अज्ञान सिद्ध कर देता हूं।
Hindi Bible HHBD
मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहनेवालों को बावला कर देता हूं; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पण्डिताई को मूर्खता बनाता हूं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिह्नों को व्यर्थ कर देता और भावी कहनेवालों को बावला कर देता हूँ। मैं बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पण्डिताई को मूर्खता बनाता हूँ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं झूठे लोगों की बात को व्यर्थ कर देता हूं और भविष्य कहने वालों को खोखला कर देता हूं, बुद्धिमान को पीछे हटा देता और पंडितों को मूर्ख बनाता हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहनेवालों को बावला कर देता हूँ; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पंडिताई को मूर्खता बनाता हूँ;