Isaiah 44:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur apane das ke vachan ko poora karata aur apane dooton kee yuktai ko sufal karata hoon jo yarooshalem ke vishay kahata haai, vah fir basai jaaegee aur yahooda ke nagaron ke vishay, ve fir banaae jaaenge aur maain unake khndharon ko sudhaaroonga
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा अपने सेवकों को लोगों को सन्देश सुनाने के लिए भेजता है और फिर यहोवा उन सन्देशों को सच कर देता है। यहोवा लोगों को क्या करना चाहिये उन्हें यह बताने के लिए दूत भेजता है और फिर यहोवा दिखा देता है कि उनकी सम्मति अच्छी है। यहोवा यरूशलेम से कहता है, “लोग तुझ में आकर फिर बसेंगे!” यहोवा यहूदा के नगरों से कहता है, “तुम्हारा फिर से निर्माण होगा!” यहोवा ध्वस्त हुए नगरों से कहता है, “मैं तुम नगरों को फिर से उठाऊँगा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपने सेवक के वचन को सच प्रमाणित करता हूं, मैं अपने संदेश-वाहकों के परामर्श को सफल करता हूं। मैं यरूशलेम के विषय में यह कहता हूं, ‘तू फिर आबाद होगा।’ मैंने यहूदा प्रदेश के नगरों के विषय में यह कहा है: ‘इनका पुनर्निर्माण होगा; मैं उनके खण्डहरों को फिर खड़ा करूंगा।’
Hindi Bible HHBD
और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सुफल करता हूं; जो यरूशलेम के विषय कहता है, वह फिर बसाई जाएगी और यहूदा के नगरों के विषय, वे फिर बनाए जाएंगे और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूंगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सफल करता हूँ; जो यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह फिर बसाई जाएगी’ और यहूदा के नगरों के विषय, ‘वे फिर बनाए जाएँगे, और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूँगा,’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार याहवेह अपने दास के वचन को पूरा करता हैं, तथा अपने दूतों की युक्ति को सफल करता है वह मैं ही था, “जिसने येरूशलेम के विषय में यह कहा था कि, ‘येरूशलेम नगर फिर बसाया जाएगा,’ तथा यहूदिया के नगरों के लिए, ‘उनका निर्माण फिर किया जाएगा,’ मैं उनके खंडहरों को ठीक करूंगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सफल करता हूँ; जो यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह फिर बसाई जाएगी’ और यहूदा के नगरों के विषय, ‘वे फिर बनाए जाएँगे और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूँगा,’