Isaiah 44:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab se maain ne praacheenakal men manushyon ko ttharaya, tab se kaun hua jo meree nain usako prachar kare, va bataae va mere liye rache athva honahar baten paahile hee se pragatt kare?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे जैसा परमेश्वर कोई दूसरा नहीं है और यदि कोई है तो उसे अब बोलना चाहिये। उसको आगे आ कर कोई प्रमाण देना चाहिये कि वह मेरे जैसा है। भविष्य में क्या कुछ होने वाला है उसे बहुत पहले ही किसने बता दिया था तो वे हमें अब बता दें कि आगे क्या होगा?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे समान कौन है? वह इसकी घोषणा करे। वह बताए और मेरे सम्मुख अपने पक्ष को प्रस्तुत करे। प्राचीनकाल से कौन भविष्य की घटनाएँ पहले से ही बताता आया है? वे हमें बताएँ कि भविष्य में क्या होनेवला है?
Hindi Bible HHBD
और जब से मैं ने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरी नाईं उसको प्रचार करे, वा बताए वा मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहिले ही से प्रगट करे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब से मैं ने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरे समान उसको प्रचार करे, या बताए या मेरे लिये रचे अथवा होने वाली बातें पहले ही से प्रगट करे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे समान है कौन? जब से मैंने मनुष्यों को ठहराया तब से किसने मेरे समान प्रचार किया? या वह बताये, मेरी बातों को पहले ही से प्रकट करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब से मैंने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरे समान उसको प्रचार करे, या बताए या मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहले ही से प्रगट करे?