Isaiah 45:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova apane aabhaishaikt kusroo ke vishay yon kahata haai, maain ne us ke daahine hath ko isaliye tham liya haai ki usake samhane jaatiyon ke daba doon aur rajaon kee kamar ddheelee karoo, usake samhane faattkon ko aeesa khol doon ki ve faattk band n kiae jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये वे बातें हैं जिन्हें यहोवा अपने चुने हुए राजा कुस्रू से कहता है: “मैं कुस्रू का दाहिना हाथ थामूँगा। मैं राजाओं की शक्ति छीनने में उसकी सहायता करूँगा। नगर द्वार कुस्रू को रोक नहीं पायेंगे। मैं नगर के द्वार खोल दूँगा, और कुस्रू भीतर चला जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु अपने अभिषिक्‍त राजा कुस्रू से यह कहता है: ‘राष्‍ट्रों को तेरे अधीन करने के लिए, उनके राजाओं को शक्‍तिहीन बनाने के लिए मैंने तुझे सामर्थ्य प्रदान किया है। तू उनके नगरों के प्रवेश-द्वार खोलेगा, वे फिर बन्‍द न होंगे।
Hindi Bible HHBD
यहोवा अपने अभिषिक्त कु ू के विषय यों कहता है, मैं ने उस के दहिने हाथ को इसलिये थाम लिया है कि उसके साम्हने जातियों केा दबा दूं और राजाओं की कमर ढीली करूं, उसके साम्हने फाटकों को ऐसा खोल दूं कि वे फाटक बन्द न किए जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा अपने अभिषिक्‍त कुस्रू के विषय यों कहता है, मैं ने उस के दाहिने हाथ को इसलिये थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“परमेश्वर के अभिषिक्त कोरेश को याहवेह ने कहा, मैंने उसका दायां हाथ थाम रखा है कि मैं उसके सामने जनताओं को उसके अधीन कर दूं और राजाओं की कमर ढीली कर दूं, कि इसके लिए फाटक खोल दूं ताकि फाटक बंद ही न हो सकें:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यह कहता है, मैंने उसके दाहिने हाथ को इसलिए थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।