Isaiah 45:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain hee ne us puroosh ko dhaaarmikata se ubhara haai aur maain usake sab magorn ko seedha karoonga vah mere nagar ko fir basaaega aur mere bandhauon ko bina dam ya badala liae chhuda dega, senaon ke yahova ka yahee vachan haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुस्रू को मैंने ही उसकी शक्ति दी है ताकि वह भले कार्य करे। उसके काम को मैं सरल बनाऊँगा। कुस्रू मेरे नगर को फिर से बनायेगा और मेरे लोगों को वह स्वतन्त्र कर देगा। कुस्रू मेरे लोगों को मुझे नहीं बेचेगा। इन कामों को करने के लिये मुझे उसको कोई मोल नहीं चुकाना पड़ेगा। लोग स्वतन्त्र हो जायेंगे और मेरा कुछ भी मोल नहीं लगेगा।” सर्वशक्तिमान यहोवा ने ये बातें कहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने ही राजा कुस्रू को सत्‍कार्य के लिए उभाड़ा है; मैं उसके सब मार्गों को सफल बनाऊंगा। वह मेरे नगर का पुनर्निर्माण करेगा, और मेरे निर्वासितों को मुक्‍त करेगा।’ स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता है, ‘कुस्रू अपने इस कार्य के लिए कोई कीमत या पुरस्‍कार नहीं लेगा।’
Hindi Bible HHBD
मैं ही ने उस पुरूष को धार्मिकता से उभारा है और मैं उसके सब मार्गों को सीधा करूंगा; वह मेरे नगर को फिर बसाएगा और मेरे बंधुओं को बिना दाम या बदला लिए छुड़ा देगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ही ने उस पुरुष को धार्मिकता में उभारा है और मैं उसके सब मार्गों को सीधा करूँगा; वह मेरे नगर को फिर बसाएगा और मेरे बन्दियों को बिना दाम या बदला लिए छोड़ देगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने उसे धार्मिकता में जगाया: तथा अब मैं उसका मार्ग सीधा बनाऊंगा. वह मेरे नगरों को बसायेगा तथा मेरे बंधक को, बिना किसी दाम अथवा बदला लिये छुड़ा लेगा, यह सर्वशक्तिमान याहवेह की घोषणा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं ही ने उस पुरुष को धार्मिकता में उभारा है और मैं उसके सब मार्गों को सीधा करूँगा; वह मेरे नगर को फिर बसाएगा और मेरे बन्दियों को बिना दाम या बदला लिए छुड़ा देगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।