Isaiah 46:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain poorva se aek ukab pakshaee ko arthata door desh se apanee yuktai ke poora karanevale puroosh ko bulata hoon. maain hee ne yah bat kahee haai aur use pooree bhee karoonga maain ne yah vichar bangha haai aur use sufal bhee karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो, पूर्व दिशा से मैं एक व्यक्ति को बुला रहा हूँ। वह व्यक्ति एक उकाब के समान होगा। वह एक दूर देश से आयेगा और वह उन कामों को करेगा जिन्हें करने की योजना मैंने बनाई है। मैं तुम्हें बता रहा हूँ कि मैं इसे करूँगा और मैं उसे करूँगा ही। क्योंकि उसे मैंने ही बनाया है। मैं उसे लाऊँगा ही!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने पूर्व देश के एक शिकारी पक्षी को बुलाया है; दूर देश से मैंने अपने संकल्‍प को पूरा करनेवाले को बुलाया है। यह मैं कह चुका हूं; निस्‍सन्‍देह मैं यह कार्य सम्‍पन्न करूंगा; जैसा मेरा अभिप्राय है, वैसा ही मैं करूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्ति के पूरा करनेवाले पुरूष को बुलाता हूं। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूंगा; मैं ने यह विचार बान्घा है और उसे सुफल भी करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्‍ति के पूरा करनेवाले पुरुष को बुलाता हूँ। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूँगा; मैं ने यह विचार बाँधा है और उसे सफल भी करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं पूर्व दिशा से उकाब को; अर्थात् दूर देश से मेरी इच्छा पूरी करनेवाले पुरुष को बुलाता हूं. मैंने ही यह बात कही; और यह पूरी होकर रहेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्ति के पूरा करनेवाले पुरुष को बुलाता हूँ। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूँगा; मैंने यह विचार बाँधा है और उसे सफल भी करूँगा।