Isaiah 47:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu teree aeesee durgatee hogee jisaka mantra too naheen janatee, aur tujh par aeesee vipaati padegee ki too praayashchait karake usaka nivaran n kar sakegee achanak vinash tujh par a padega jisaka tujhe kuchh bhee pata naheen..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु तुझ पर विपत्तियाँ आयेंगी। तू नहीं जानती कि यह कब हो जायेगा, किन्तु विनाश आ रहा है। तू उन विपत्तियों को रोकने के लिये कुछ भी नहीं कर पायेगी। तेरा विनाश इतना शीघ्र होगा कि तुझको पता तक भी न चलेगा कि क्या कुछ तेरे साथ घट गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर तुझ पर अनिष्‍ट का प्रकोप होगा, जिस को दूर करने का मन्‍त्र तू नहीं जानती। तुझ पर विपत्ति का पहाड़ टूटेगा, जिसको तू दूर नहीं कर सकेगी। अचानक तेरा सर्वनाश हो जाएगा, तू उसको समझ ही नहीं पाएगी।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तेरी ऐसी दुर्गती होगी जिसका मन्त्रा तू नहीं जानती, और तुझ पर ऐसी विपत्ति पड़ेगी कि तू प्रायश्चित करके उसका निवारण न कर सकेगी; अचानक विनाश तुझ पर आ पड़ेगा जिसका तुझे कुछ भी पता नहीं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तेरी ऐसी दुर्गति होगी जिसका मन्त्र तू नहीं जानती, और तुझ पर ऐसी विपत्ति पड़ेगी कि तू प्रायश्‍चित करके उसका निवारण न कर सकेगी; अचानक विनाश तुझ पर आ पड़ेगा जिसका तुझे कुछ भी पता नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु कष्ट तो तुम पर आएगा ही, अपने जादू-टोने से इसे दूर कर पाना मुश्किल होगा. तुम पर तो घोर विपत्ति टूट ही पड़ेगी जिसका सामना करना तुम्हारे लिए संभव न होगा; यह ऐसी घोर विपत्ति होगी, जिसके विषय में तुम्हें मालूम न होगा यह तुम पर अचानक आ पड़ेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तेरी ऐसी दुर्गति होगी जिसका मंत्र तू नहीं जानती, और तुझ पर ऐसी विपत्ति पड़ेगी कि तू प्रायश्चित करके उसका निवारण न कर सकेगी; अचानक विनाश तुझ पर आ पड़ेगा जिसका तुझे कुछ भी पता नहीं।