Isaiah 47:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apane tantra mantra aur bahut se ttonahon ko, jinaka too ne balyavastha hee se abhyas kiya haai upayog men la, sambhv haai too un se labh utta sake ya unake bal se sthiar rah sake.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जादू और टोने को सीखने में तूने कठिन श्रम करते हुए जीवन बिता दिया। सो अब अपने जादू और टोने को चला। सम्भव है, टोने—टोटके तुझको बचा ले। सम्भव है, उनसे तू किसी को डरा दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अपने अनेक टोने-टोटकों को, भारी-भारी तन्‍त्र-मन्‍त्र को, जिनका अभ्‍यास तू बचपन से कर रही है, अब उनको उपयोग में ला; सम्‍भवत: वे सफल हो जाएं, हो सकता है, तू उनसे आतंक फैला दे।
Hindi Bible HHBD
अपने तन्त्रा मन्त्रा और बहुत से टोनहों को, जिनका तू ने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है उपयोग में ला, सम्भव है तू उन से लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने तन्त्र–मन्त्र और बहुत से टोन्हों को, जिनका तू ने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है, उपयोग में ला, सम्भव है तू उनसे लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अपने जादू-टोन्हों, जिसका तुमने बचपन से अभ्यास किया है, कदाचित उससे तुमको फायदा होगा या शायद उनके बल से स्थिर रह सकोगी!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने तंत्र-मंत्र और बहुत से टोन्हों को, जिनका तूने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है, उपयोग में ला, सम्भव है तू उनसे लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके।