Isaiah 47:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too to yuaktai karate karate thk gai haai ab tere jyotishaee jo nakshatraen ko dhyan se dekhte aur naye naye chand ko dekhkar honahar batate haai, ve khde hokar tujhe un baton se bachaae jo tujh par ghattengee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरे पास बहुत से सलाहकार हैं। क्या तू उनकी सलाहों से तंग आ चुकी है तो फिर उन लोगों को जो सितारे पढ़ते हैं, बाहर भेज। जो बता सकते हैं महीना कब शुरू होता है। सो सम्भव है वे तुझको बता पाये कि तुझ पर कब विपत्तियाँ पड़ेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अनेक प्रयास कर थक गई; अब वे खड़े हों, और तेरी रक्षा करें, जो ज्‍योतिष-विद्या जानते हैं, जो नक्षत्रों को टकटकी बान्‍ध कर देखते हैं, जो नवचन्‍द्र पर तेरा भविष्‍यफल बताते हैं।
Hindi Bible HHBD
तू तो युक्ति करते करते थक गई है; अब तेरे ज्योतिषी जो नक्षत्रों को ध्यान से देखते और नये नये चान्द को देखकर होनहार बताते हैं, वे खड़े होकर तुझे उन बातों से बचाए जो तुझ पर घटेंगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू तो युक्‍ति करते करते थक गई है। अब तेरे ज्योतिषी जो नक्षत्रों को ध्यान से देखते और नये नये चाँद को देखकर होनहार बताते हैं, वे खड़े होकर तुझे उन बातों से बचाएँ जो तुझ पर घटेंगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तू तो कोशिश करते-करते थक गई है, अब ज्योतिषी, जो तारों और नये चांद को देखकर होनहार बताते हैं, वे तुम्हें उससे बचाएं जो तुम पर घटने वाली है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू तो युक्ति करते-करते थक गई है; अब तेरे ज्योतिषी जो नक्षत्रों को ध्यान से देखते और नये-नये चाँद को देखकर होनहार बताते हैं, वे खड़े होकर तुझे उन बातों से बचाएँ जो तुझ पर घटेंगी।