Isaiah 47:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekh ve boose ke saman hokar ag se bhsm ho jaaenge ve apane praanon ko jvala se n bacha sakenge. vah ag tapane ke liye nahee, n aeesee hogee jisake samhane koi baaitt sake!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वे लोग तो स्वयं अपने को भी बचा नहीं पायेंगे। वे घास के तिनकों जैसे भक से जल जायेंगे। वे इतने शीघ्र जलेंगे कि अंगार तक कोई नहीं बचेगा जिसमें रोटी सेकी जा सके। कोई आग तक नहीं बचेगी जिसके पास बैठ कर वे खुद को गर्मा ले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, वे सब भूसा है, और आग उन्हें भस्म कर देगी। वे अपने प्राण को आग की लपटों से बचा नहीं सकते। यह आग तापने के लिए नहीं है; इस आग के सम्मुख कोई नहीं बैठ सकता।
Hindi Bible HHBD
देख; वे भूसे के समान होकर आग से भस्म हो जाएंगे; वे अपने प्राणों को ज्वाला से न बचा सकेंगे। वह आग तापने के लिये नहीं, न ऐसी होगी जिसके साम्हने कोई बैठ सके!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, वे भूसे के समान होकर आग से भस्म हो जाएँगे; वे अपने प्राणों को ज्वाला से न बचा सकेंगे। वह आग तापने के लिये नहीं, न ऐसी होगी जिसके सामने कोई बैठ सके!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देख वे भूसे के समान आग में जल जायेंगे, वे अपने आपको आग से न बचा पायेंगे. यह तापने के लिए अंगार नहीं, और न ही सेंकने के लिए आग!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, वे भूसे के समान होकर आग से भस्म हो जाएँगे; वे अपने प्राणों को ज्वाला से न बचा सकेंगे। वह आग तापने के लिये नहीं, न ऐसी होगी जिसके सामने कोई बैठ सके!