Isaiah 47:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jinake liye too paarishram karatee ai haai ve sab tere liye vaaise hee honge, aur jo teree yuvavastha se tere sang vyopar karate aae haai, un me nse pratyek apanee apanee disha kee or chale jaaenge tera bachanevala koi n rahega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा ही हर वस्तु के साथ में घटेगा जिनके लिये तूने कड़ी मेहनत की। तेरे जीवन भर जिन से तेरा व्यापार रहा, वे ही व्यक्ति तुझे त्याग जायेंगे। हर कोई अपनी—अपनी राह चला जायेगा। कोई भी व्यक्ति तुझको बचाने को नहीं बचेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
टोना-टोटका करनेवाले तेरे ये लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तुझे थका दिया, जिनके साथ बचपन से तू टोना-टोटका करवाती आ रही है! वे अपना-अपना रास्ता नापेंगे, और तुझे बचानेवाला कोई न होगा।
Hindi Bible HHBD
जिनके लिये तू परिश्रम करती आई है वे सब तेरे लिये वैसे ही होंगे, और जो तेरी युवावस्था से तेरे संग व्योपार करते आए हैं, उन मेसे प्रत्येक अपनी अपनी दिशा की ओर चले जाएंगे; तेरा बचानेवाला कोई न रहेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिनके लिये तू परिश्रम करती आई है वे सब तेरे लिये वैसे ही होंगे, और जो तेरी युवावस्था से तेरे संग व्यापार करते आए हैं, उनमें से प्रत्येक अपनी अपनी दिशा की ओर चले जाएँगे; तेरा बचानेवाला कोई न रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिनके साथ तुम मेहनत करती रही हो— बचपन से ही जिनसे तुम्हारा लेनदेन होता रहा है. उनमें से हर एक अपने ही रास्ते पर भटक रहा है; तुम्हारी रक्षा के लिए कोई भी नहीं बचा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिनके लिये तू परिश्रम करती आई है वे सब तेरे लिये वैसे ही होंगे, और जो तेरी युवावस्था से तेरे संग व्यापार करते आए हैं, उनमें से प्रत्येक अपनी-अपनी दिशा की ओर चले जाएँगे; तेरा बचानेवाला कोई न रहेगा।