Isaiah 47:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sun, ye donon du:kh arthata ladkon ka jata rahata aur vidhava ho jana, achanak aek hee din tujh par a padenge. tere bahut se ttonon aur tere bharee bharee tantra-mantraen ke rahate bhee ye tujh par apane poore bal se a padenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये दो बातें तेरे साथ में घटित होंगी: प्रथम, तेरे बच्चे तुझसे छूट जायेंगे और फिर तेरा पति भी तुझसे छूट जायेगा। हाँ, ये बातें तेरे साथ अवश्य घटेंगी। तेरे सभी जादू और शक्तिशाली टोने तुझको नहीं बचा पायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुन, एक क्षण, एक ही दिन ये दोनों विपत्तियाँ तुझ पर टूट पड़ेंगी: तू सन्‍तान से पूर्णत: वंचित होगी, और तू विधवा होगी। तेरे अनेक टोने-टोटके, तेरे भारी-भारी तन्‍त्र-मन्‍त्र निष्‍फल हो जाएंगे!
Hindi Bible HHBD
सुन, ये दोनों दु:ख अर्थात् लड़कों का जाता रहता और विधवा हो जाना, अचानक एक ही दिन तुझ पर आ पडेंगे। तेरे बहुत से टोनों और तेरे भारी भारी तन्त्रा- मन्त्रों के रहते भी ये तुझ पर अपने पूरे बल से आ पड़ेंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुन, ये दोनों दु:ख अर्थात् लड़कों का जाता रहना और विधवा हो जाना, अचानक एक ही दिन तुझ पर आ पड़ेंगे। तेरे बहुत से टोन्हों और तेरे भारी भारी तन्त्र–मन्त्रों के रहते भी ये तुझ पर अपने पूरे बल से आ पड़ेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु ये दोनों दुःख अचानक एक ही दिन में तुम पर आ पड़ेंगे: बालकों की मृत्यु तथा विधवा हो जाना. तुम्हारे अनेक टोन्हों के होने पर भी तथा जादू की शक्ति होते हुए भी यह होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुन, ये दोनों दुःख अर्थात् लड़कों का जाता रहना और विधवा हो जाना, अचानक एक ही दिन तुझ पर आ पड़ेंगे। तेरे बहुत से टोन्हों और तेरे भारी-भारी तंत्र-मंत्रों के रहते भी ये तुझ पर अपने पूरे बल से आ पड़ेंगे।