Isaiah 48:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mere nikatt akar is bat ko suno: aadi se lekar ab tak maain ne koi bhee bat gupt men nahee kahee jab se vah hua tab se maain vahan hoon. aur ab prabhu yahova ne aur usakee atma ne mujhe bhej diya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे पास आ और मेरी सुन! मैंने आरम्भ में साफ—साफ बोला ताकि लोग मुझे सुन ले और मैं उस समय वहाँ पर था जब बाबुल की नींव पड़ी।” इस पर यशायाह ने कहा, अब देखो, मेरे स्वामी यहोवा ने इन बातों को तुम्हें बताने के लिये मुझे और अपनी आत्मा को भेजा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समीप आओ, मेरी यह बात सुनो। आरम्‍भ से ही मैंने तुमसे गुप्‍त रूप में कोई बात नहीं कही। सृष्‍टि के रचना-काल से मैं वहाँ हूं।’ − अब स्‍वामी प्रभु ने मुझे अपने आत्‍मा के साथ भेजा है।
Hindi Bible HHBD
मेरे निकट आकर इस बात को सुनो: आदि से लेकर अब तक मैं ने कोई भी बात गुप्त में नही कही; जब से वह हुआ तब से मैं वहां हूं। और अब प्रभु यहोवा ने और उसकी आत्मा ने मुझे भेज दिया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे निकट आकर इस बात को सुनो: आदि से लेकर अब तक मैं ने कोई भी बात गुप्‍त में नहीं कही; जब से वह हुआ तब से मैं वहाँ हूँ।” और अब प्रभु यहोवा ने और उसकी आत्मा ने मुझे भेज दिया है ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेरे पास आकर यह सुनो, “शुरू से अब तक मैंने कोई बात नहीं छुपाई; जिस समय ऐसा होता है, तब मैं वहां हूं.” और अब प्रभु याहवेह ने मुझे तथा अपनी आत्मा को भेज दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे निकट आकर इस बात को सुनो आदि से लेकर अब तक मैंने कोई भी बात गुप्त में नहीं कही; जब से वह हुआ तब से मैं वहाँ हूँ।” और अब प्रभु यहोवा ने और उसकी आत्मा ने मुझे भेज दिया है।