Isaiah 48:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne suna he, so ab in sab baton par dhyan kara aur dekho, kya tum usaka prachar n karoge? ab se maain tujhe nai nai baten aur aesee gupt baten sunaunga jinhen too nahee janata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तूने उन सभी बातों को जो हो चुकी हैं, देखा और सुना है। ए तुझको ये समाचार दूसरों को बताना चाहिए। अब मैं तुझे नयी बातें बताना आरम्भ करता हूँ जिनको तू अभी नहीं जानता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू ने यह सुना, अब इन-सब को देख, क्‍या तू इनकी घोषणा नहीं करेगा? अब मैं तुझे नई-नई बातें सुनाऊंगा, ऐसी गुप्‍त बातें बताऊंगा, जिन्‍हें तू नहीं जानता है।
Hindi Bible HHBD
तू ने सुना हे, सो अब इन सब बातों पर ध्यान कर; और देखो, क्या तुम उसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई नई बातें और एसी गुप्त बातें सुनाऊंगा जिन्हें तू नही जानता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तू ने सुना है, अब इन सब बातों पर ध्यान कर; और देखो, क्या तुम उसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई नई बातें और ऐसी गुप्‍त बातें सुनाऊँगा जिन्हें तू नहीं जानता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम सुन चुके हो; अब यह देख लो. क्या अब तुम इसकी घोषणा न करोगे? “अब मैं तुम्हें नई नई और गुप्‍त बातें सुनाऊंगा, जिन्हें तुम नहीं जानते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तूने सुना है, अब इन सब बातों पर ध्यान कर; और देखो, क्या तुम उसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई-नई बातें और ऐसी गुप्त बातें सुनाऊँगा जिन्हें तू नहीं जानता।