Isaiah 48:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
han nishchay too ne unhen n to suna, n jana, n is se paahile tere kan hee khule the. kyonaki maain janata tha ki too nishchay vishvasaghaat karega, aur garbh hee se tera nam aparadhaee pada haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तूने कभी उस पर कान नहीं दिया जो मैंने कहा। तूने कुछ नहीं सीखा। तूने मेरी कभी नहीं सुनी, किन्तु मैंने तुझे उन बातों के बारे में बताया क्योंकि मैं जानता न था कि तू मेरे विरोध में होगा। अरे! तू तो विद्रोही रहा जब से तू पैदा हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निस्‍सन्‍देह, तूने इनके विषय में कभी सुना नहीं था, और न तुझे कुछ मालूम ही था। इससे पहले तेरे कान में यह बात पड़ी भी नहीं थी; क्‍योंकि मैं जानता था, कि तू निश्‍चय विश्‍वासघात करेगा। तू अपनी मां के गर्भ से ही विद्रोही कहलाता आया है।
Hindi Bible HHBD
हां निश्चय तू ने उन्हें न तो सुना, न जाना, न इस से पहिले तेरे कान ही खुले थे। क्योंकि मैं जानता था कि तू निश्चय विश्वासघात करेगा, और गर्भ ही से तेरा नाम अपराधी पड़ा है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाँ! निश्‍चय तू ने उन्हें न तो सुना, न जाना, न इस से पहले तेरे कान ही खुले थे। क्योंकि मैं जानता था कि तू निश्‍चय विश्‍वासघात करेगा, और गर्भ ही से तेरा नाम अपराधी पड़ा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां सच तुमने सुना नहीं, तुम्हें इसका ज्ञान तक न था; न तुम्हारे कान खोले गए थे क्योंकि मुझे मालूम था. कि तुम अवश्य धोखा दोगे; इस कारण गर्भ ही से तुम्हारा नाम अपराधी पड़ा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाँ! निश्चय तूने उन्हें न तो सुना, न जाना, न इससे पहले तेरे कान ही खुले थे। क्योंकि मैं जानता था कि तू निश्चय विश्वासघात करेगा, और गर्भ ही से तेरा नाम अपराधी पड़ा है।