Isaiah 49:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he deepo, meree aur kan lagakar suno he door door ke rajyon ke lago, dhyan lagakar meree suno! yahova ne mujhe garbh hee men se bulaya, jab maain mata ke pett men tha, tab hee us ne mera nam bataya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे दूर देशों के लोगों, मेरी बात सुनों हे धरती के निवासियों, तुम सभी मेरी बात सुनों! मेरे जन्म से पहले ही यहोवा ने मुझे अपनी सेवा के लिये बुलाया। जब मैं अपनी माता के गर्भ में ही था, यहोवा ने मेरा नाम रख दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ समुद्र तट के द्वीपो, मेरी बात सुनो! दूर-दूर देशों में रहनेवाली कौमो, मेरी और ध्‍यान दो: जब मैं गर्भ में था तब ही प्रभु ने मुझे अपनी सेवा के लिए मनोनीत किया था। जब मैं मां के पेट में था, उस समय से ही उसने मेरा नाम घोषित कर दिया था।
Hindi Bible HHBD
हे द्वीपो, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर दूर के राज्यों के लागों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उस ने मेरा नाम बताया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे द्वीपो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; हे दूर दूर के राज्यों के लोगो, ध्यान लगाकर मेरी सुनो। यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उसने मेरा नाम बताया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे द्वीपो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; हे दूर देश के लोगो, ध्यान दो! माता के गर्भ से याहवेह ने मुझे बुलाया; जब मैं अपनी माता की देह में ही था उन्होंने मुझे नाम दे दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे द्वीपों, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर-दूर के राज्यों के लोगों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उसने मेरा नाम बताया।