Isaiah 49:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apanee ankhen uttakar charon or dek, ve sab ke sab ikatthe hokar tere pas a rahe haain. yahova kee yah vanee haai ki mere jeevan kee shapat, too nishchay un sabhon ko gahane ke saman pahil legee, too dualhain kee nai apane shareer men un sab ko bandha legee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऊपर दृष्टि करो, तुम चारों ओर देखो! तेरी सन्तानें सब आपस में इकट्ठी होकर तेरे पास आ रही हैं। यहोवा का यह कहना है, “अपने जीवन की शपथ लेकर मैं तुम्हें ये वचन देता हूँ, तेरी सन्तानें उन रत्नों जैसी होंगी जिनको तू अपने कंठ में पहनता है। तेरी सन्तानें वैसी ही होंगी जैसा वह कंठहार होता है जिसे दुल्हिन पहनती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपनी आंखें चारों ओर उठा, और देख; तेरे पुत्र और पुत्रियां एकत्र हो गए, वे तेरे पास आ रहे हैं। मैं-प्रभु स्‍वयं अपनी शपथ लेता हूं: तू उन सब को आभूषण की तरह पहिन लेगी। जैसे दुल्‍हन गहना धारण करती है, वैसे तू उन्‍हें धारण करेगी!
Hindi Bible HHBD
अपनी आंखें उठाकर चारों ओर देख, वे सब के सब इकट्ठे होकर तेरे पास आ रहे हैं। यहोवा की यह वाणी है कि मेरे जीवन की शपथ, तू निश्चय उन सभों को गहने के समान पहिल लेगी, तू दुल्हिन की नाई अपने शरीर में उन सब को बान्ध लेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपनी आँखें उठाकर चारों ओर देख, वे सब के सब इकट्ठे होकर तेरे पास आ रहे हैं। यहोवा की यह वाणी है कि मेरे जीवन की शपथ, तू निश्‍चय उन सभों को गहने के समान पहिन लेगी, तू दुल्हिन के समान अपने शरीर में उन सब को बाँध लेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी आंख उठाकर अपने आस-पास देखो; वे सभी तुम्हारे पास आ रहे हैं.” याहवेह ने कहा “शपथ मेरे जीवन की, तुम उन सबको गहने के समान पहन लोगे; दुल्हन के समान अपने शरीर में सबको बांध लोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपनी आँखें उठाकर चारों ओर देख, वे सब के सब इकट्ठे होकर तेरे पास आ रहे हैं। यहोवा की यह वाणी है कि मेरे जीवन की शपथ, तू निश्चय उन सभी को गहने के समान पहन लेगी, तू दुल्हन के समान अपने शरीर में उन सब को बाँध लेगी।”