Isaiah 49:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere putra jo tujh se le liae gaae ve fir tere kan men kahane paaenge ki yah sthan hamare liye saket haai, hamen aur sthan de ki us men rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो बच्चे तूने खो दिये, उनके लिये तुझे बहुत दु:ख हुआ किन्तु वही बच्चे तुझसे कहेंगे। ‘यह जगह रहने को बहुत छोटी है! हमें तू कोई विस्तृत स्थान दे!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पीढ़ी तेरे निष्कासन के दिनों में उत्पन्न हुई है, वह तेरे कान में यह शिकायत करेगी, “यह स्थान हम लोगों के लिए छोटा पड़ रहा है, हमें बसने के लिए और जगह चाहिए।”
Hindi Bible HHBD
तेरे पुत्रा जो तुझ से ले लिए गए वे फिर तेरे कान में कहने पाएंगे कि यह स्थान हमारे लिये सकेत है, हमें और स्थान दे कि उस में रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे पुत्र जो तुझ से ले लिए गए वे फिर तेरे कान में कहने पाएँगे, ‘यह स्थान हमारे लिये छोटा है, हमें और स्थान दे कि उसमें रहें।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे बालक जो तुझसे ले लिये गये वे फिर तुम्हारे कानों में कहेंगे, ‘मेरे लिए यह जगह छोटी है; मेरे लिये बड़ी जगह तैयार कीजिए की मैं उसमें रह सकूं.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे पुत्र जो तुझ से ले लिए गए वे फिर तेरे कान में कहने पाएँगे, ‘यह स्थान हमारे लिये छोटा है, हमें और स्थान दे कि उसमें रहें।’