Isaiah 49:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab too man men kahegee, kis ne inako mere liye janmaya? maain to putraheen aur banjh ho gai thee, dasatv men aur yahan vahan maain ghoomatee rahee, inako kis ne pala? dek, maain akelee rah gai thee fir ye kahan the?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर तू स्वयं अपने आप से कहेगा, ‘इन सभी बच्चों को मेरे लिये किसने जन्माया यह तो बहुत अच्छा है। मैं दु:खी था और अकेला था। मैं हारा हुआ था। मैं अपने लोगों से दूर था। सो ये बच्चे मेरे लिये किसने पाले हैं देखो जरा, मैं अकेला छोड़ा गया। ये इतने सब बच्चे कहाँ से आ गये?’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तू अपने हृदय में यह कहेगी, “इन्हें किसने मेरे लिए उत्पन्न किया है? मैं तो निस्सन्तान और बांझ थी, मैं निर्वासिता और परित्यक्ता थी। किसने इन को पाला है। मैं अकेली थी, ये सब कहाँ से आ गए?” ’
Hindi Bible HHBD
तब तू मन में कहेगी, किस ने इनको मेरे लिये जन्माया? मैं तो पुत्राहीन और बांझ हो गई थीं, दासत्व में और यहां वहां मैं घूमती रही, इनको किस ने पाला? देख, मैं अकेली रह गई थी; फिर ये कहां थे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू मन में कहेगी, ‘किसने इनको मेरे लिये जन्माया? मैं तो पुत्रहीन और बाँझ हो गई थी, दासत्व में और यहाँ वहाँ मैं घूमती रही, इनको किसने पाला? देख, मैं अकेली रह गई थी; फिर ये कहाँ थे?’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम अपने मन में कहोगे, ‘कौन है जिसने इन्हें मेरे लिए जन्म दिया है? क्योंकि मेरे बालक तो मर गये हैं; बांझ थी मैं, यहां वहां घूमती रही. फिर इनका पालन पोषण किसने किया है? मुझे तो अकेला छोड़ दिया गया था, ये कहां से आए हैं?’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू मन में कहेगी, ‘किसने इनको मेरे लिये जन्माया? मैं तो पुत्रहीन और बाँझ हो गई थीं, दासत्व में और यहाँ-वहाँ मैं घूमती रही, इनको किसने पाला? देख, मैं अकेली रह गई थी; फिर ये कहाँ थे?’”