Isaiah 49:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prabhu yahova yon kahata haai, dek, ye apana hath jati jati ke logon kee or uttaunga, aur desh desh ke logon ke samhane apana jhnda khda karoonga tab ve tere putraen ko apanee god men liae aaenge, aur teree puatraiyon ko apane kandho par chaddhakar tere pas pahunchaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “देखो, अपना हाथ उठाकर हाथ के इशारे से मैं सारे ही देशों को बुलावे का संकेत देता हूँ। मैं अपना झण्डा उठाऊँगा कि सब लोग उसे देखें। फिर वे तेरे बच्चों को तेरे पास लायेंगे। वे लोग तेरे बच्चों को अपने कन्धे पर उठायेंगे और वे उनको अपनी बाहों में उठा लेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वामी प्रभु यों कहता है: ‘देख, मैं संकेत देने के लिए राष्‍ट्रों की ओर अपना हाथ उठाऊंगा, मैं कौमों की ओर अपना झण्‍डा खड़ा करूंगा। वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में उठा लेंगे, और उनको वापस लाएंगे; वे तेरी पुत्रियों को कन्‍धों पर बैठा कर लाएंगे।
Hindi Bible HHBD
प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, ये अपना हाथ जाति जाति के लोगों की ओर उठाऊंगा, और देश देश के लोगों के साम्हने अपना झण्डा खड़ा करूंगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएंगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कन्धे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुंचाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रभु यहोवा यों कहता है, “देख, मैं अपना हाथ जाति जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा, और देश देश के लोगों के सामने अपना झण्डा खड़ा करूँगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएँगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कन्धे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुँचाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह ने कहा: “मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर बढ़ाऊंगा, और उनके सामने अपना झंडा खड़ा करूंगा; वे तुम्हारे पुत्र व पुत्रियों को अपनी गोद में उठाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रभु यहोवा यह कहता है, “देख, मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा #, और देश-देश के लोगों के सामने अपना झण्डा खड़ा करूँगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएँगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कंधे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुँचाएगे।