Isaiah 49:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee yahova yon kahata haai, ha, veer ke bandhauae us se chheen liae janaege, aur balatkaree ka shaikar usake hath se chhuda liya jaaega, kyonki jo tujh se ladte haain un se maain ap mukama laoonga, aur tere ladkebalon ka maain uddhar karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा कहता है, “उस बलवान सैनिक से बन्दियों को छुड़ा लिया जायेगा और जीत की वस्तुएँ उससे छीन ली जायेंगी। यह भला क्यों कर होगा मैं तुम्हारे युद्धों को लड़ूँगा और तुम्हारी सन्तानें बचाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर प्रभु यों कहता है, ‘मैं निस्‍सन्‍देह, शेर के मुंह से उसका शिकार छुड़ाऊंगा, अत्‍याचारी के हाथ से उसका बन्‍दी छीनूंगा। जो तुझसे लड़ते हैं, उनसे मैं लड़ूंगा; और मैं तेरे पुत्र-पुत्रियों को बचाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
तौभी यहोवा यों कहता है, हां, वीर के बंधुए उस से छीन लिए जांएगे, और बलात्कारी का शिकार उसके हाथ से छुड़ा लिया जाएगा, क्योंकि जो तुझ से लड़ते हैं उन से मैं आप मुक मा लडूंगा, और तेरे लड़केबालों का मैं उद्धार करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी यहोवा यों कहता है, “हाँ, वीर के बन्दी उस से छीन लिए जाएँगे, और दुष्‍ट का शिकार उसके हाथ से छुड़ा लिया जाएगा, क्योंकि जो तुझ से लड़ते हैं उन से मैं आप मुक़द्दमा लड़ूँगा, और तेरे बाल–बच्‍चों का मैं उद्धार करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निःसंदेह, याहवेह यों कहते हैं: “बलात्कारी का शिकार उसके हाथ से छुड़ा लिया जाएगा, तथा निष्ठुर लोगों से लूट का समान वापस ले लिये जायेंगे; क्योंकि मैं उनसे मुकदमा लड़ूंगा जो तुमसे लड़ेगा, और मैं तुम्हारे पुत्रों को सुरक्षित रखूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी यहोवा यह कहता है, “हाँ, वीर के बन्दी उससे छीन लिए जाएँगे, और दुष्ट का शिकार उसके हाथ से छुड़ा लिया जाएगा, क्योंकि जो तुझ से लड़ते हैं उनसे मैं आप मुकद्दमा लड़ूँगा, और तेरे बाल-बच्चों का मैं उद्धार करूँगा।