Isaiah 5:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hay un par jo bure ko bhla aur bhle ko bura kahate, jo andhaiyare ko ujiyala aur ujiyale ko anadhaiyara ttharate, aur kaduve ko meetta aur meette ko kadva karake manate haain!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन लोगों का बुरा हो जो कहा करते कि अच्छी बातें बुरी हैं, और बुरी बातें अच्छी हैं। वे लोग सोचा करते हैं कि प्रकाश अन्धेरा है, और अन्धेरा प्रकाश हैं। उन लोगों का विचार हैं कि कड़वा, मीठा है और मीठा, कड़वा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम बुराई को भलाई, और भलाई को बुराई कहते हो। तुम प्रकाश को अन्‍धकार और अन्‍धकार को प्रकाश बताते हो। तुम विष को अमृत और अमृत को विष मानते हो।
Hindi Bible HHBD
हाय उन पर जो बुरे को भला और भले को बुरा कहते, जो अंधियारे को उजियाला और उजियाले को अंधियारा ठहराते, और कडुवे को मीठा और मीठे को कड़वा करके मानते हैं!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाय उन पर जो बुरे को भला और भले को बुरा कहते, जो अँधियारे को उजियाला और उजियाले को अँधियारा ठहराते, और कड़वे को मीठा और मीठे को कड़वा करके मानते हैं!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हाय उन पर जो गलत को सही और सही को गलत कहते हैं, और अंधकार को ज्योति और ज्योति को अंधकार से, और कड़वे को मीठा तथा मीठे को कड़वा कहते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाय उन पर जो बुरे को भला और भले को बुरा कहते, जो अंधियारे को उजियाला और उजियाले को अंधियारा ठहराते, और कड़वे को मीठा और मीठे को कड़वा करके मानते हैं!