Isaiah 5:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah door door kee jaatiyon ke liye jhnda khda karega, aur seenttee bajakar unako prathvee kee chhor se bulaaega dekho, ve faurtee karake veg se aaenge!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो! परमेश्वर दूर देश के लोगों को संकेत दे रहा है। परमेश्वर एक झण्डा उठा रहा है, और उन लोगों को बुलाने के लिये सीटी बजा रहा है। किसी दूर देश से शत्रु आ रहा है। वह शत्रु शीघ्र ही देश में घुस आयेगा। वे बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु सुदूर राष्‍ट्र के लिए झंडा फहराएगा; वह पृथ्‍वी के सीमांत से उसे बुलाने के लिए सीटी बजाएगा। देखो, वह अविलम्‍ब, पवन की गति से आएगा।
Hindi Bible HHBD
वह दूर दूर की जातियों के लिये झण्डा खड़ा करेगा, और सींटी बजाकर उनको पृथ्वी की छोर से बुलाएगा; देखो, वे फुर्ती करके वेग से आएंगे!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह दूर दूर की जातियों के लिये झण्डा खड़ा करेगा, और सीटी बजाकर उनको पृथ्वी की छोर से बुलाएगा; देखो, वे फुर्ती करके वेग से आएँगे!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे दूर देश के लिए झंडा खड़ा करेंगे, और पृथ्वी के चारों ओर से लोगों को बुलाएंगे और सब तुरंत वहां आएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह दूर-दूर की जातियों के लिये झण्डा खड़ा करेगा, और सीटी बजाकर उनको पृथ्वी की छोर से बुलाएगा; देखो, वे फुर्ती करके वेग से आएँगे!