Isaiah 50:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tumharee mata ka tyagapatra kahan haai? jise maain ne use tyagate samay diya tha? ya maain ne kis vyoparee ke hath tumhen becha? yahova yon kahata haai, suno, tum apane hee adharma ke kamon ke karan bik gaa, aur tumhor hee aparadhaen ke karan tumharee mata chhod dee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “हे इस्राएल के लोगों, तुम कहा करते थे कि मैंने तुम्हारी माता यरूशलेम को त्याग दिया। किन्तु वह त्यागपत्र कहाँ है जो प्रमाणित कर दे कि मैंने उसे त्यागा है। हे मेरे बच्चों, क्या मुझको किसी का कुछ देना है क्या अपना कोई कर्ज चुकाने के लिये मैंने तुम्हें बेचा है नहीं! देखो जरा, तुम बिके थे इसलिए कि तुमने बुरे काम किये थे। इसलिए तुम्हारी माँ (यरूशलेम) दूर भेजी गई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है, ‘क्या तुम्हारी मां के पास तलाक-पत्र है, जिससे यह प्रमाणित हो कि मैंने उसे त्याग दिया है? मैंने किस साहूकार के हाथ तुम्हें बेचा है? सुनो, तुम स्वयं दुष्कर्मों के कारण बिक गए हो। तुम्हारे ही अपराधों के कारण तुम्हारी मां को तलाक मिला है!
Hindi Bible HHBD
तुम्हारी माता का त्यागपत्रा कहां है? जिसे मैं ने उसे त्यागते समय दिया था? या मैं ने किस व्योपारी के हाथ तुम्हें बेचा? यहोवा यों कहता है, सुनो, तुम अपने ही अधर्म के कामों के कारण बिक गए, और तुम्होर ही अपराधों के कारण तुम्हारी माता छोड़ दी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम्हारी माता का त्यागपत्र कहाँ है, जिसे मैं ने उसे त्यागते समय दिया था? या मैं ने किस व्यापारी के हाथ तुम्हें बेचा?” यहोवा यों कहता है, “सुनो, तुम अपने ही अधर्म के कामों के कारण बिक गए, और तुम्हारे ही अपराधों के कारण तुम्हारी माता छोड़ दी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह यों कहता है: “कहां है वह तलाक पत्र जो मैंने तुम्हारी माता से अलग होने पर दिया था या किसी व्यापारी को बेचा था? देखो तुम्हारे ही अधर्म के कारण तुम बेचे गये? और तुम्हारे ही पापों के कारण; तुम दूर किए गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम्हारी माता का त्यागपत्र कहाँ है, जिसे मैंने उसे त्यागते समय दिया था? या मैंने किस व्यापारी के हाथ तुम्हें बेचा?” यहोवा यह कहता है, “सुनो, तुम अपने ही अधर्म के कामों के कारण बिक गए, और तुम्हारे ही अपराधों के कारण तुम्हारी माता छोड़ दी गई।