Isaiah 52:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane upar se dhool jhad de, he yarooshalem, utt he siyyon kee bandee bettee apane gale ke bandhan ko khol de..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू धूल झाड़ दे! तू अपने सुन्दर वस्त्र धारण कर! हे यरूशलेम, हे सिय्योन की पुत्री, तू एक बन्दिनी थी किन्तु अब तू स्वयं को अपनी गर्दन में बन्धी जंजीरों से मुक्त कर!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ बन्दी यरूशलेम, उठ, और अपने शरीर से धूल झाड़! ओ सियोन के बन्दी नगर-निवासियो, अपनी गरदन का जूआ उतारकर फेंक दो।
Hindi Bible HHBD
अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिरयोन की बन्दी बेटी अपने गले के बन्धन को खोल दे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिय्योन की बन्दी बेटी, अपने गले के बन्धन को खोल दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे येरूशलेम, तुम जो बंदी हो, अपने ऊपर से धूल झाड़ कर उठ जाओ. ज़ियोन की बंदी पुत्री, अपने गले में पड़ी हुई जंजीर को उतार दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिय्योन की बन्दी बेटी, अपने गले के बन्धन को खोल दे।