Isaiah 52:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sun, tere paharooae pukar rahe haai, ve aek saath jayajayakar kar rahen haain kyonki ve sakshaata dekh rahe haain ki yahova siyyon ko lautt raha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर के रखवाले जयजयकार करने लगे हैं। वे आपस में मिलकर आनन्द मना रहे हैं! क्यों क्योंकि उनमें से हर एक यहोवा को सिय्योन को लौटकर आते हुए देख रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुन, तेरे पहरेदार उच्चस्वर में सब मिलकर, आनन्द से गीत गा रहे है; वे साक्षात् देख रहे हैं कि प्रभु सियोन को लौट रहा है।
Hindi Bible HHBD
सुन, तेरे पहरूए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहें हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिरयोन को लौट रहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुन, तेरे पहरुए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहे हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिय्योन को लौट रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सुनो! तुम्हारे पहरा देनेवाले ऊंचे शब्द से पुकार रहे हैं; वे सभी मिलकर जय जयकार कर रहे हैं. क्योंकि वे देखेंगे, कि याहवेह ज़ियोन को वापस बनाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुन, तेरे पहरुए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहें हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिय्योन को लौट रहा है।