Isaiah 54:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he banjh too jo putraheen haai jayajayakar kara too jise janmane kee peede naheen hui, gala kholakar jayajayakar kar aur pukara! kyonaki tyagee hui ke ladke suhagin ke ladkon se aadhaik honge, yahova ka yahee vachan haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे स्त्री, तू प्रसन्न से हो जा! तूने बच्चों को जन्म नहीं दिया किन्तु फिर भी तुझे अति प्रसन्न होना है। यहोवा ने कहा, “जो स्त्री अकेली है, उसकी बहुत सन्तानें होंगी निस्बत उस स्त्री के जिस के पास उसका पति है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ यरूशलेम नगरी! तू बांझ है; तू निस्‍सन्‍तान है! तूने प्रसव-पीड़ा नहीं भोगी; पर अब तू उमंग में, उच्‍च स्‍वर में गीत गा। क्‍योंकि प्रभु यह कहता है: परित्‍यक्‍त स्‍त्री को सुहागिन स्‍त्री से अधिक सन्‍तान होगी।
Hindi Bible HHBD
हे बांझ तू जो पुत्राहीन है जयजयकार कर; तू जिसे जन्माने की पीड़े नहीं हुई, गला खोलकर जयजयकार कर और पुकार! क्योंकि त्यागी हुई के लड़के सुहागिन के लड़कों से अधिक होंगे, यहोवा का यही वचन है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे बाँझ, तू जो पुत्रहीन है जयजयकार कर; तू जिसे प्रसव–पीड़ा नहीं हुई, गला खोलकर जयजयकार कर और पुकार! क्योंकि त्यागी हुई के लड़के सुहागिन के लड़कों से अधिक होंगे, यहोवा का यही वचन है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह याहवेह की वाणी है, “बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो, आनंदित हो. तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो, जय जयकार करो, क्योंकि त्यागी हुई की संतान, सुहागन की संतान से अधिक है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे बाँझ, तू जो पुत्रहीन है जयजयकार कर; तू जिसे प्रसव-पीड़ा नहीं हुई, गला खोलकर जयजयकार कर और पुकार! क्योंकि त्यागी हुई के लड़के सुहागिन के लड़कों से अधिक होंगे, यहोवा का यही वचन है।