Isaiah 54:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mat dr, kyonki teree asha fir naheen toottegee mat ghabara, kyonki too fir lajjait n hogee aur tujh par siyahee n chhaaegee kyonaki too apanee javanee kee lajja bool jaaegee, aur, apane vidhavapan kee namadharai ko fir smaran n karegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू भयभीत मत हो, तू लज्जित नहीं होगी। अपना मन मत हार क्योंकि तुझे अपमानित नहीं होना होगा। जब तू जवान थी, तू लज्जित हुई थी किन्तु उस लज्जा को अब तू भूलेगी। अब तुझको वो लाज नहीं याद रखनी हैं तूने जिसे उस काल में भोगा था जब तूने अपना पति खोया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मत डर; क्योंकि अब तू लज्जित न होगी। मत घबरा; क्योंकि अब तू अपमानित न होगी। जो अपमान तूने जवानी में सहा था, उसे तू भूल जाएगी। अपने विधवापन का कलंक तुझे याद न रहेगा।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मत डर, क्योंकि तेरी आशा फिर नहीं टूटेगी; मत घबरा, क्योंकि तू फिर लज्जित न होगी और तुझ पर सियाही न छाएगी; क्योंकि तू अपनी जवानी की लज्जा भूल जाएगी, और अपने विधवापन की नामधराई को फिर स्मरण न करेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मत डर; क्योंकि तुम्हें लज्जित नहीं होना पड़ेगा. मत घबरा; क्योंकि तू फिर लज्जित नहीं होगी. तुम अपनी जवानी की लज्जा को भूल जाओगे और अपने विधवापन की बदनामी को फिर याद न रखोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मत डर, क्योंकि तेरी आशा फिर नहीं टूटेगी; मत घबरा, क्योंकि तू फिर लज्जित न होगी और तुझ पर उदासी न छाएगी; क्योंकि तू अपनी जवानी की लज्जा भूल जाएगी #, और अपने विधवापन की नामधराई को फिर स्मरण न करेगी।