Isaiah 54:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyeaaki tera kartta tera paati haai, usaka nam senaon ka yahova haai aur israael ka paavitra tera chhudanevala haai, vah saree prathvee ka bhee parameshvar kahalaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों क्योंकि तेरा पति वही था जिसने तुझको रचा था। उसका नाम सर्वशक्तिमान यहोवा है। वही इस्राएल की रक्षा करता है, वही इस्राएल का पवित्र है और वही समूची धरती का परमेश्वर कहलाता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि तुझे ‘बनानेवाला’ ही तेरा पति है; उसका नाम है − ‘स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु’। इस्राएल का पवित्र परमेश्वर तेरा मुक्तिदाता है। वह सम्पूर्ण पृथ्वी का परमेश्वर कहलाता है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तेरा कर्त्ता तेरा पति है, उसका नाम सेनाओं का यहोवा है; और इस्राएल का पवित्रा तेरा छुड़ानेवाला है, वह सारी पृथ्वी का भी परमेश्वर कहलाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तेरा कर्ता तेरा पति है, उसका नाम सेनाओं का यहोवा है; और इस्राएल का पवित्र तेरा छुड़ानेवाला है, वह सारी पृथ्वी का भी परमेश्वर कहलाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि तुम्हें रचनेवाला तुम्हारा पति है— जिसका नाम है त्सबाओथ के याहवेह— तथा इस्राएल के पवित्र परमेश्वर हैं; जिन्हें समस्त पृथ्वी पर परमेश्वर नाम से जाना जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तेरा कर्ता तेरा पति है, उसका नाम सेनाओं का यहोवा है; और इस्राएल का पवित्र तेरा छुड़ानेवाला है, वह सारी पृथ्वी का भी परमेश्वर कहलाएगा।