Isaiah 55:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab bhttkattaiyon kee santee sanauvar ugenge aur bichchhu pedon kee santee menhadee ugegee aur is se yahova ka nam hoga, jo sada ka chinh hoga aur kabhee n mittega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जहाँ कंटीली झाड़ियाँ उगा करती हैं वहाँ देवदार के विशाल वृक्ष उगेंगे। जहाँ खरपतवार उगा करते थे, वहाँ हिना के पेड़ उगेंगे। ये बातें उस यहोवा को प्रसिद्ध करेंगी। ये बातें प्रमाणित करेंगी कि यहोवा शक्तिपूर्णहै। यह प्रमाण कभी नष्ट नहीं होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब जिन स्‍थानों पर भटकटैया के वृक्ष होते हैं, वहां सनोवर उगेंगे, बिच्‍छू झाड़ियों के स्‍थान पर मेहँदी उग आएगी। यह आश्‍चर्यपूर्ण घटना प्रभु का स्‍मारक चिह्‍न होगी; यह शाश्‍वत चिह्‍न होगा जो कभी नहीं मिटेगा।
Hindi Bible HHBD
तब भटकटैयों की सन्ती सनौवर उगेंगे; और बिच्छु पेड़ों की सन्ती मेंहदी उगेगी; और इस से यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह होगा और कभी न मिटेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब भटकटैयों के बदले सनौवर उगेंगे; और बिच्छू पेड़ों के बदले मेंहदी उगेगी; और इस से यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिह्न होगा और कभी न मिटेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कंटीली झाड़ियों की जगह पर सनोवर उगेंगे, तथा बिच्छुबूटी की जगह पर मेंहदी उगेंगी. इससे याहवेह का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह है, उसे कभी मिटाया न जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब भटकटैयों के बदले सनोवर उगेंगे; और बिच्छू पेड़ों के बदले मेंहदी उगेगी; और इससे यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह होगा और कभी न मिटेगा।”