Isaiah 57:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum kis par hansee karate ho? tum kis par munh kholakar jeebh nikalate ho? kya tum pakhndee aur jootte ke vansh naheen ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे विद्रोहियों और झूठी सन्तानों, तुम मेरी हँसी उड़ाते हो। मुझ पर अपना मुँह चिढ़ाते हो। तुम मुझ पर जीभ निकालते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम किसका मजाक उड़ा रहे हो? तुमने किसके विरुद्ध अपना मुंह खोला है? तुम किसको जीभ निकालकर चिढ़ा रहे हो? क्या तुम अपराध की सन्तान, झूठ की औलाद नहीं हो?
Hindi Bible HHBD
तुम किस पर हंसी करते हो? तुम किस पर मुंह खोलकर जीभ निकालते हो? क्या तुम पाखण्डी और झूठे के वंश नहीं हो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम किस की हँसी उड़ाते हो? तुम किस पर मुँह खोलकर जीभ निकालते हो? क्या तुम पाखण्डी और झूठे के वंश नहीं हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम किस पर हंसते हो? किसके लिए तुम्हारा मुंह ऐसा खुल रहा है किस पर जीभ निकालते हो? क्या तुम अत्याचार व झूठ की संतान नहीं हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम किस पर हँसी करते हो? तुम किस पर मुँह खोलकर जीभ निकालते हो? क्या तुम पाखण्डी और झूठे के वंश नहीं हो,