Isaiah 57:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too ne apanee chinhanee apane dar ke kivad aur chaukhtt kee ad hee men rakhee mujhe chhodkar too auron ko apane tai dikhane ke liye chaddhee, too ne apanee khatt chaudee kee aur un se vacha bandha lee, too ne unakee khatt ko jahan dekha, pasand kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और फिर तुम उन बिछौने के बीच जाते हो और मेरे विरूद्ध तुम पाप करते हो। उन देवों से तुम प्रेम करते हो। वे देवता तुमको भाते हैं। तुम मेरे साथ में थे किन्तु उनके साथ होने के लिये तुमने मुझको त्याग दिया। उन सभी बातों पर तुमने परदा डाल दिया जो तुम्हें मेरी याद दिलाती हैं। तुमने उनको द्वारों के पीछे और द्वार की चौखटों के पीछे छिपाया और तुम उन झूठे देवताओं के पास उन के संग वाचा करने को जाते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
द्वार पर और चौखट की आड़ में तूने देवता की आकृति बना रखी है। तू मुझे छोड़कर, दूसरों को अपना शरीर दिखाने के लिए सेज पर चढ़ी। तूने उसको चौड़ा किया, और उनके साथ अपने शरीर का सौदा किया। तूने उनकी सेजों को पसन्द किया, और उनकी नग्नता पर दृष्टि डाली।
Hindi Bible HHBD
तू ने अपनी चिन्हानी अपने द्वार के किवाड़ और चौखट की आड़ ही में रखी; मुझे छोड़कर तू औरों को अपने तई दिखाने के लिये चढ़ी, तू ने अपनी खाट चौड़ी की और उन से वाचा बान्ध ली, तू ने उनकी खाट को जहां देखा, पसन्द किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने अपनी निशानी अपने द्वार के किवाड़ और चौखट की आड़ ही में रखी; मुझे छोड़कर तू औरों को अपने आप को दिखाने के लिये चढ़ी, तू ने अपनी खाट चौड़ी की और उन से वाचा बाँध ली, तू ने उनकी खाट को जहाँ देखा, पसन्द किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
द्वार तथा द्वार के चौखट के पीछे तुमने अपने अन्य देवताओं का चिन्ह बनाया है, तुमने अपने आपको मुझसे दूर कर लिया है. तुमने वहां अपनी देह दिखाई, तब तुमने अपने बिछौने के स्थान को बढ़ा लिया; तुमने उनके साथ अपने लिए एक संबंध बना लिया, तुम्हारे लिए उनका बिछौना प्रिय हो गया, और उनकी नग्न शरीरों पर आसक्ति से नज़र डाली!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने अपनी निशानी अपने द्वार के किवाड़ और चौखट की आड़ ही में रखी; मुझे छोड़कर तू औरों को अपने आपको दिखाने के लिये चढ़ी, तूने अपनी खाट चौड़ी की और उनसे वाचा बाँध ली, तूने उनकी खाट को जहाँ देखा, पसन्द किया।