Isaiah 58:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to too yahova ke karan sukhee hoga, aur maain tujhe desh ke unche sthanon par chalane doonga maain tere moolapuroosh yakoob ke bhag kee upaj men se tujhe khailaunga, kyonki yahova hee ke mukh se yah vachan nikala haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तू यहोवा में प्रसन्नता प्राप्त करेगा, और मैं यहोवा धरती के ऊँचे—ऊँचे स्थानों पर “मैं तुझको ले जाऊँगा। मैं तेरा पेट भरूँगा। मैं तुझको ऐसी उन वस्तुओं को दूँगा जो तेरे पिता याकूब के पास हुआ करती थीं।” ये बातें यहोवा ने बतायी थीं!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो तुझे मुझ-प्रभु में सुख प्राप्‍त होगा, और मैं तुझे पृथ्‍वी के उच्‍चतम स्‍थानों में विजय प्रदान करूंगा; मैं तुझे तेरे पिता याकूब का उत्तराधिकार भोगने के लिए प्रदान करूंगा। स्‍वयं मेरे मुंह से यह वचन निकला है।
Hindi Bible HHBD
तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊंचे स्थानों पर चलने दूंगा; मैं तेरे मूलपुरूष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊंगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊँचे स्थानों पर चलने दूँगा, मैं तेरे मूलपुरुष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊँगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तू याहवेह के कारण आनंदित होगा, मैं तुम्हें पृथ्वी की ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा और तुम्हारे पिता याकोब के भाग की उपज से खायेगा.” क्योंकि यह याहवेह के मुंह से निकला वचन है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊँचे स्थानों पर चलने दूँगा; मैं तेरे मूलपुरुष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊँगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।”