Isaiah 58:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve praati din mere pas ate aur meree gaati boojhne kee ichchha aeesee rakhte haain mano ve dharmee loge haain jinhon ne apane parameshvar ke niyamon ko naheen ttala ve mujh se dharma ke niyam poochhte aur parameshvar ke nikatt ane se prasann hote haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सभी प्रतिदिन मेरी उपासना को आते हैं और वे मेरी राहों को समझना चाहते हैं वे ठीक वैसा ही आचरण करते हैं जैसे वे लोग किसी ऐसी जाति के हों जो वही करती है जो उचित होता है। जो अपने परमेश्वर का आदेश मानते हैं। वे मुझसे चाहते हैं कि उनका न्याय निष्पक्ष हो। वे चाहते हैं कि परमेश्वर उनके पास रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे प्रतिदिन मुझे ढूंढ़ते हैं; वे मेरे मार्ग जानने की इच्‍छा प्रकट करते हैं; मानो वे धर्म-कर्म करनेवाला राष्‍ट्र हैं, जिसने अपने ईश्‍वर के न्‍याय-सिद्धान्‍तों का परित्‍याग नहीं किया है। वे मुझ से धर्म के नियम पूछते हैं। वे मुझ-परमेश्‍वर के समीप आते, और प्रसन्न होते हैं।
Hindi Bible HHBD
वे प्रति दिन मेरे पास आते और मेरी गति बूझने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोगे हैं जिन्हों ने अपने परमेश्वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझ से धर्म के नियम पूछते और परमेश्वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे प्रतिदिन मेरे पास आते और मेरी गति जानने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोग हैं जिन्होंने अपने परमेश्‍वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझ से धर्म के नियम पूछते और परमेश्‍वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब होने पर भी वे दिन-प्रतिदिन मेरे पास आते; तथा प्रसन्‍नतापूर्वक मेरी आज्ञाओं को मानते हैं. मानो वे धर्मी हैं, जिसने अपने परमेश्वर के नियम को नहीं टाला. वे मुझसे धर्म के बारे में पूछते और परमेश्वर के पास आने की इच्छा रखते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे प्रतिदिन मेरे पास आते और मेरी गति जानने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोग हैं जिन्होंने अपने परमेश्वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझसे धर्म के नियम पूछते और परमेश्वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।