Isaiah 58:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis upavas se maain prasann hota hoo, vah kya yah nahee, ki, anyay se banaae huae daso, aur andhor sahanevalon ka jua todkar unako chhuda lena, aur, sab juon ko tookade tookade kar dena?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं तुम्हें बताऊँगा कि मुझे कैसा विशेष दिन चाहिये—एक ऐसा दिन जब लोगों को आज़ाद किया जाये। मुझे एक ऐसा दिन चाहिये जब तुम लोगों के बोझ को उन से दूर कर दो। मैं एक ऐसा दिन चाहता हूँ जब तुम दु:खी लोगों को आज़ाद कर दो। मुझे एक ऐसा दिन चाहिये जब तुम उनके कंधों से भार उतार दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूं, वह यह है: दुर्जनता के बन्‍धकों से मनुष्‍य को मुक्‍त करना, व्यक्‍ति की गरदन से जूआ उतारना, अत्‍याचार की गुलामी में कैद इन्‍सान को स्‍वतन्‍त्र करना, वस्‍तुत: हर प्रकार की गुलामी से मनुष्‍य को स्‍वतंत्र करना।
Hindi Bible HHBD
जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूं, वह क्या यह नहीं, कि, अन्याय से बनाए हुए दासों, और अन्धेर सहनेवालों का जुआ तोड़कर उनको छुड़ा लेना, और, सब जुओं को टूकड़े टूकड़े कर देना?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूँ, वह क्या यह नहीं, कि अन्याय से बनाए हुए दासों, और अन्धेर सहनेवालों का जूआ तोड़कर उनको छुड़ा लेना, और सब जूओं को टुकड़े टुकड़े कर देना?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या यही वह उपवास नहीं, जो मुझे खुशी देता है: वह अंधेर सहने के बंधन को तोड़ दे, जूए उतार फेंके और उनको छुड़ा लिया जाए?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूँ, वह क्या यह नहीं, कि, अन्याय से बनाए हुए दासों, और अंधेर सहनेवालों का जूआ तोड़कर उनको छुड़ा लेना, और, सब जूओं को टुकड़े-टुकड़े कर देना?