Isaiah 58:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab tera prakash pau fattne kee nain chamakega, aur too shaeegha changa ho jaaega tera dharma tere age age chalega, yahova ka tej tere peechhe raksha karate chalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम इन बातों को करोगे तो तुम्हारा प्रकाश प्रभात के प्रकाश के समान चमकने लगेगा। तुम्हारे जख्म भर जायेंगे। तुम्हारी “नेकी” (परमेश्वर) तुम्हारे आगे—आगे चलने लगोगी और यहोवा की महिमा तुम्हारे पीछे—पीछे चली आयेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तेरे आनन्द का प्रकाश प्रात: के पौ फटने के सदृश चमकेगा। तेरा घाव अति शीघ्र भरेगा। तेरी धार्मिकता मार्ग में तेरे आगे-आगे तेरा मार्गदर्शन करेगी, और प्रभु की महिमा तेरे पीछे-पीछे रक्षक बनकर तेरी रक्षा करेगी।
Hindi Bible HHBD
तब तेरा प्रकाश पौ फटने की नाईं चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरा धर्म तेरे आगे आगे चलेगा, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तेरा प्रकाश पौ फटने के समान चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरा धर्म तेरे आगे आगे चलेगा, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम यह सब करने लगोगे तब तुम्हारा प्रकाश चमकेगा, और तू जल्दी ठीक हो जायेगा; और तेरा धर्म तेरे आगे-आगे चलेगा, तथा याहवेह का तेज तेरे पीछे तुम्हारी रक्षा करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तेरा प्रकाश पौ फटने के समान चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरी धार्मिकता तेरे आगे-आगे चलेगी, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा।