Isaiah 58:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab too pukarega aur yahova uttr dega too dohai dega aur vah kahega, maain yahan hoon. yaadi too andhor karana aur ungalee mattkana, aur, dushtt baten bolana chhod de,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम तब यहोवा को जब पुकारोगे, तो यहोवा तुम्हें उसका उत्तर देगा। जब तुम यहोवा को पुकारोगे तो वह कहेगा, “मैं यहाँ हूँ।” तुम्हें लोगों का दमन करना और लोगों को दु:ख देना छोड़ देना चाहिये। तुम्हें लोगों से किसी बातों के लिये कड़वे शब्द बोलना और उन पर लांछन लगाना छोड़ देना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तू मुझ-प्रभु को संकट में पुकारेगा और वह तुझको उत्तर देगा। तू उसकी दुहाई देगा, और वह तुझसे कहेगा: ‘मैं प्रस्‍तुत हूं।’ यदि तू अपने मध्‍य से दूसरे को गुलाम बनाना, लोगों पर अंगुली उठाना, दुष्‍ट वचन बोलना दूर कर दे;
Hindi Bible HHBD
तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दोहाई देगा और वह कहेगा, मैं यहां हूं। यदि तू अन्धेर करना और उंगली मटकाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दोहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहाँ हूँ ।’ यदि तू अन्धेर करना और उँगली उठाना, और दुष्‍ट बातें बोलना छोड़ दे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय जब तुम याहवेह की दोहाई दोगे, तो वह उसका उत्तर देंगे; तुम पुकारोगे, तब वह कहेंगे: मैं यहां हूं. “यदि तुम अपने बीच से दुःख का जूआ हटा दोगे, जब उंगली से इशारा करेंगे तब दुष्ट बातें करना छोड़ देंगे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दुहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहाँ हूँ।’ यदि तू अंधेर करना और उँगली उठाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे,