Isaiah 59:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne dharma ko jhlaim kee nai paahin liya, aur usake sir par uddhar ka ttop rakha gaya us ne palatta lene ka vasr dhaaran kiya, aur jalajalahatt ko bage kee nai paahin liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने नेकी का कवच पहना। यहोवा ने उद्धार का शिरस्त्राण धारण किया। यहोवा ने दण्ड के बने वस्त्र पहने थे। यहोवा ने तीव्र भावनाओं का चोगा पहना था
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने धार्मिकता का कवच धारण किया, और उद्धार का मुकुट अपने सिर पर रखा। उसने प्रतिशोध के वस्‍त्र पहिने, और क्रोधाग्‍नि की चादर ओढ़ ली।
Hindi Bible HHBD
उस ने धर्म को झिलम की नाई पहिन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उस ने पलटा लेने का वस्त्रा धारण किया, और जलजलाहट को बागे की नाई पहिन लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने धर्म को झिलम के समान पहिन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया, उसने बदला लेने का वस्त्र धारण किया, और जलजलाहट को बागे के समान पहिन लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने धर्म को कवच समान पहन लिया, उनके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उन्होंने पलटा लेने का वस्त्र पहना तथा उत्साह का वस्त्र बाहर लपेट लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने धार्मिकता को झिलम के समान पहन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उसने बदला लेने का वस्त्र धारण किया, और जलजलाहट को बागे के समान पहन लिया है।