Isaiah 59:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yakoob men jo aparadha se man firate haain unake liye siyyon men aek chhudanevala aaega, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर सिय्योन पर्वत पर एक उद्धार कर्ता आयेगा। वह याकूब के उन लोगों के पास आयेगा जिन्होंने पाप तो किये थे किन्तु जो परमेश्वर की ओर लौट आए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब के वंशजों के पास जो अपने अपराधों से पश्चात्ताप करते हैं, वह सियोन में मुक्तिदाता के रूप में आएगा। प्रभु की यही वाणी है।
Hindi Bible HHBD
और याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिरयोन में एक छुड़ानेवाला आएगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिय्योन में एक छुड़ानेवाला आएगा,” यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याकोब वंश में से जो अपराध से मन फिराते हैं, ज़ियोन में एक छुड़ाने वाला आयेगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिय्योन में एक छुड़ानेवाला आएगा,” यहोवा की यही वाणी है।