Isaiah 60:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paradeshaee log teree shaharapanah ko uttaaenge, aur unake raja teree seva tthal karenge kyonki maain ne krodha men akar tujhe du:kh diya tha, parantu ab tujh se prasann hokar tujh par daya kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरे देशों की सन्तानें तेरी दीवारें फिर उठायेंगी और उनके शासक तेरी सेवा करेंगे। “ब मैं तुझसे क्रोधित हुआ था, मैंने तुझको दु:ख दिया किन्तु अब मेरी इच्छा है कि तुझ पर कृपालु बनूँ। इसलिये तुझको मैं चैन दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यरूशलेम नगरी से कहता है: ‘विदेशी कारीगर तेरी शहरपनाह बनाएंगे, उनके राजा तेरी सेवा करेंगे। यद्यपि मैंने अपने क्रोध में तुझे दु:ख दिया था, तथापि अब तुझ से प्रसन्न हो मैंने तुझ पर दया की है।
Hindi Bible HHBD
परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएंगे, और उनके राजा तेरी सेवा टहल करेंगे; क्योंकि मैं ने क्रोध में आकर तुझे दु:ख दिया था, परन्तु अब तुझ से प्रसन्न होकर तुझ पर दया की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएँगे, और उनके राजा तेरी सेवा टहल करेंगे; क्योंकि मैं ने क्रोध में आकर तुझे दु:ख दिया था, परन्तु अब तुझ से प्रसन्न होकर तुझ पर दया की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएंगे, उनके राजा तेरी सेवा करेंगे. क्योंकि क्रोध में आकर मैंने तुझे दुःख दिया था, परंतु अब तुझसे प्रसन्न होकर दया करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएँगे #, और उनके राजा तेरी सेवा टहल करेंगे; क्योंकि मैंने क्रोध में आकर तुझे दुःख दिया था, परन्तु अब तुझ से प्रसन्न होकर तुझ पर दया की है।