Isaiah 60:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too jo tyagee gai aur gharaanait ttharee, yahan tak ki koi tujh men se hokar naheen jata tha, isakee santee maain tujhe sada ke ghamand ka aur peeddhee peeddhee ke harsha ka karan ttharaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“फिर तुझको अकेला नहीं छोड़ा जायेगा। फिर कभी तुझसे घृणा नहीं होगी। तू फिर से कभी भी उजड़ेगी नहीं। तू महान रहेगी, तू सदा और सर्वदा आनन्दित रहेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू त्याग दी गई थी; लोग तुझसे घृणा करते थे, और तुझमें से होकर नहीं जाते थे। पर मैं तुझे सदा के लिए भव्यता प्रदान करूंगा, युग-युगांत के लिए तुझे आनन्दमयी कर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
तू जो त्यागी गई और घृणित ठहरी, यहां तक कि कोई तुझ में से होकर नहीं जाता था, इसकी सन्ती मैं तुझे सदा के घमण्ड का और पीढ़ी पीढ़ी के हर्ष का कारण ठहराऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू जो त्यागी गई और घृणित ठहरी, यहाँ तक कि कोई तुझ में से होकर नहीं जाता था, इसके बदले मैं तुझे सदा के घमण्ड का और पीढ़ी पीढ़ी के हर्ष का कारण ठहराऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब तुम त्यागी हुई घृणा के नगर थे, कोई भी तुममें से होकर नहीं जाता था, लेकिन अब मैं तुम्हें स्थिर गौरव का स्थान बना दूंगा और पीढ़ी दर पीढ़ी आनंद का कारण ठहराऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू जो त्यागी गई और घृणित ठहरी, यहाँ तक कि कोई तुझ में से होकर नहीं जाता था, इसके बदले मैं तुझे सदा के घमण्ड का और पीढ़ी-पीढ़ी के हर्ष का कारण ठहराऊँगा।