Isaiah 60:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too anyajatiyon ka doodha pee legee, too rajaon kee chhatiyan choosegee aur too jan legee ki maain yahave tera uddharakartta aur tera chhudanevala, yakoob ka sarvashaktaiman hoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरी जरूरत की वस्तुएँ तुझको जातियाँ प्रदान करेंगी। यह इतना ही सहज होगा जैसे दूध मुँह बच्चे को माँ का दूध मिलता है। वैसे ही तू शासकों की सम्पत्तियाँ पियेगी। तब तुझको पता चलेगा कि यह मैं यहोवा हूँ जो तेरी रक्षा करता है। तुझको पता चल जायेगा कि वह याकूब का महामहिम तुझको बचाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू राष्ट्रों का दूध पीएगी, तू राजाओं का रस चूसेगी; और तुझे अनुभव होगा कि मैं-प्रभु तेरा उद्धारकर्ता हूं, मैं तेरा मुक्तिदाता हूं। मैं याकूब वंश का सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूं।
Hindi Bible HHBD
तू अन्यजातियों का दूध पी लेगी, तू राजाओं की छातियां चूसेगी; और तू जान लेगी कि मैं याहवेा तेरा उद्धारकर्त्ता और तेरा छुड़ानेवाला, याकूब का सर्वशक्तिमान हूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू जाति जाति का दूध पी लेगी, तू राजाओं की छातियाँ चूसेगी; और तू जान लेगी कि मैं यहोवा तेरा उद्धारकर्ता और तेरा छुड़ानेवाला, याकूब का सर्वशक्तिमान हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तू अन्य जनताओं का दूध पी लेगी तुम्हें राजा दूध पिलाएंगे. तब तुम जान लोगे कि मैं, याहवेह ही, तुम्हारा उद्धारकर्ता, और याकोब का वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम्हारा छुड़ाने वाला हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू जाति-जाति का दूध पी लेगी, तू राजाओं की छातियाँ चूसेगी; और तू जान लेगी कि मैं यहोवा तेरा उद्धारकर्ता और तेरा छुड़ानेवाला, याकूब का सर्वशक्तिमान हूँ।