Isaiah 60:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir din ko soorya tera ujiyala n hoga, n chandanee ke liye chandrama parantu yahova tere liye sada ka ujiyala aur tera parameshvar teree shaebha ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“दिन के समय में तेरे लिये सूर्य का प्रकाश नहीं होगा और रात के समय में चाँद का प्रकाश तेरी रोशनी नहीं होगी। क्यों क्योंकि यहोवा ही सदैव तेरे लिये प्रकाश होगा। तेरा परमेश्वर तेरी महिमा बनेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘दिन में तुझे प्रकाश के लिए सूर्य की आवश्‍यकता न होगी; और न रात में चन्‍द्रमा की चांदनी की। किन्‍तु प्रभु तेरा शाश्‍वत प्रकाश होगा, तेरा परमेश्‍वर ही तेरा तेज होगा।
Hindi Bible HHBD
फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चान्दनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चाँदनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्‍वर तेरी शोभा ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दिन के समय तुम्हें प्रकाश के लिए, न तो सूर्य की आवश्यकता होगी और न रात को चांद की, परंतु याहवेह तुम्हारे लिए सदा का प्रकाश होंगे, और तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारा वैभव होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चाँदनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा।