Isaiah 60:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tera soorya fir kabhee ast n hoga aur n tere chandrama kee jyoti malin hogee kyonaki yahova teree sadaaiv kee jyoti hoga aur tare vilap ke din samapt ho jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरा ‘सूरज’ फिर कभी भी नहीं छिपेगा। तेरा ‘चाँद’ कभी भी काला नहीं पड़ेगा। क्यों क्योंकि यहोवा का प्रकाश सदा सर्वदा तेरे लिये होगा और तेरा दु:ख का समय समाप्त हो जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरा यह सूर्य कभी अस्‍त न होगा, और न चन्‍द्रमा की चांदनी मलिन पड़ेगी; क्‍योंकि प्रभु तेरा शाश्‍वत प्रकाश होगा, और तेरे शोक के दिन समाप्‍त हो जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तेरे विलाप के दिन समाप्‍त हो जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा सूर्य कभी अस्त न होगा, न ही तुम्हारे चांद की ज्योति कम होगी; क्योंकि याहवेह तेरी सदैव की ज्योति होंगे, और तुम्हारे विलाप के दिन समाप्‍त हो जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तेरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएँगे।