Isaiah 60:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
chhotte se chhotta aek hajar ho jaaega aur sab se durbal aek samarthee jati ban jaaega. maain yahova hoon tteek samay par yah sab kuchh shaeegharta se poora karoonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
छोटे से छोटा भी विशाल घराना बन जायेगा। छोटे से छोटा भी एक शक्तिशाली राष्ट्र बन जायेगा। जब उचित समय आयेगा, मैं यहोवा शीघ्र ही आ जाऊँगा और मैं ये सभी बातें घटित कर दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनमें से छोटे-से-छोटे व्यक्‍ति से कुल बनेगा, सबसे दुर्बल मनुष्‍य से शक्‍तिशाली राष्‍ट्र का उद्भव होगा, मैं प्रभु हूं, ठीक समय पर, मैं इसे अविलम्‍ब पूरा करूंगा।’
Hindi Bible HHBD
छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सब से दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूं; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
छोटे से छोटा एक हज़ार हो जाएगा और सबसे दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूँ; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सबसे छोटा एक हजार हो जायेगा, और सबसे कमजोर एक सामर्थ्यी जाति बन जायेगा. मैं याहवेह हूं; ठीक समय पर सब कुछ पूरा करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा # और सबसे दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूँ; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूँगा।