Isaiah 60:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab too ise dekhegee aur tera mukh chamakega, tera day thrathraaega aur anand se bhr jaaega kyonki samudra ka sara dhan aur anyajatiyon kee dhana-sampati tujh ko milegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ऐसा भविष्य में होगा और ऐसे समय में जब तुम अपने लोगों को देखोगे तब तुम्हारे मुख खुशी से चमक उठेंगे। पहले तुम उत्तेजित होगे किन्तु फिर आनन्दित होवोगे। समुद्र पार देशों की सारी धन दौलत तेरे सामने धरी होगी। तेरे पास देशों की सम्पत्तियाँ आयेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह देखकर तू प्रसन्नता से प्रफुल्लित हो उठेगी, तेरा हृदय हर्षित और गदगद हो उठेगा; क्योंकि समुद्र का अपार धन, राष्ट्रों की धन-सम्पत्ति तेरे पास आएगी।
Hindi Bible HHBD
तब तू इसे देखेगी और तेरा मुख चमकेगा, तेरा हृदय थरथराएगा और आनन्द से भर जाएगा; क्योंकि समुद्र का सारा धन और अन्यजातियों की धन- सम्पति तुझ को मिलेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू इसे देखेगी और तेरा मुख चमकेगा, तेरा हृदय थरथराएगा और आनन्द से भर जाएगा; क्योंकि समुद्र का सारा धन और जाति जाति की धन–सम्पत्ति तुझ को मिलेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम देखोगे तथा आनंदित होओगे, तुम्हारा हृदय आनंद से भर जाएगा; क्योंकि सागर का सारा धन तुम्हारा हो जायेगा, और देशों की धन-संपत्ति तुम्हारी हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू इसे देखेगी और तेरा मुख चमकेगा, तेरा हृदय थरथराएगा और आनन्द से भर जाएगा; क्योंकि समुद्र का सारा धन और जाति-जाति की धन-सम्पत्ति तुझको मिलेगी।